दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: आम आदमी पार्टी को ज़बरदस्त कामयाबी, जीती चार सीट, कांग्रेस को एक सीट, खाता तक नहीं खोल सकी बीजेपी

डीएन ब्यूरो

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं। आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त कामयाबी हासिल कर 5 में से 4 सीटें जीती है। 1 सीट कांग्रेस के खाते में गयी जबकि भाजपा बुरी तरह फेल रही। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

जीत के बाद जश्न मनाते आप कार्यकर्ता
जीत के बाद जश्न मनाते आप कार्यकर्ता


नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं। इस उपचुनाव में  आम आदमी पार्टी (आप) ने जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए 5 में से 4 सीटों पर कब्जा किया है। 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की जबकि भाजपा बुरी तरह फेल रही और जीत का खाता भी न खोल सकी। चुनाव  नतीजे सामने आने और बड़ी जीत हासिक करने पर आप नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में जमकर जश्न मना रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने दिल्ली के शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर विजय दर्ज की। इन सीटों पर आप ने मतगणना शुरू होते ही बढत बना ली थी, जो अंतिम परिणाम और जीत तक जारी रही। वहीं, चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

पांच में से चार सीटें जीने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा के 15 साल के MCD के शासन से तंग आ चुकी है। अब जनता चाहती है कि झाड़ू लगा कर भाजपा को नगर निगम से पूरी तरह साफ किया जाए। उपचुनाव के नतीजे साफ संकेत है कि अगले साल नगर निगम चुनावों में केजरीवाल की काम करने की राजनीति की जीत होगी। 

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन सीट भी गवां दी है। यहां पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं। 

जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद समेत AAP के तमाम नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस चुनाव को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का सेमीफाइनल भी मान जा रहा है।










संबंधित समाचार