केरल की सर्वोच्च महिला पुजारी का 94 वर्ष की आयु मे निधन

डीएन ब्यूरो

केरल के मन्नारसाला स्थित प्रसिद्ध नागराज मंदिर की सर्वोच्च महिला पुजारी उमा देवी अंतरजनम का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

केरल के मन्नारसाला का प्रसिद्ध नागराज मंदिर
केरल के मन्नारसाला का प्रसिद्ध नागराज मंदिर


अलप्पुझा (केरल): केरल के मन्नारसाला स्थित प्रसिद्ध नागराज मंदिर की सर्वोच्च महिला पुजारी उमा देवी अंतरजनम का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अंतरजनम मंदिरों में पूजा और अनुष्ठान कराने वाली केरल की कुछ महिला पुजारियों में सबसे वरिष्ठ थीं।

वह पिछले कई दशकों से प्राचीन मन्नारसाला श्री नागराज मंदिर में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कार्यों का नेतृत्व कर रही थीं। यह मंदिर केरल के दुर्लभ मंदिरों में से एक है, जहां पूजा पद्धति की अध्यक्षता ब्राह्मण महिला द्वारा की जाती है।

प्राचीन मंदिर के रीति-रिवाजों के अनुसार, पारंपरिक ब्राह्मण परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला मंदिर की सर्वोच्च पुजारी होती है, जो इसकी विरासत की देखरेख और इसका प्रबंधन करती है।

सर्वोच्च महिला पुजारी को श्रद्धालुओं के बीच ‘मन्नारसला अम्मा’ या 'वलिया अम्मा' के नाम से जाना जाता है।

मंदिर के सूत्रों के अनुसार, उमा देवी अंतरजनम को 24 अक्टूबर, 1993 को 64 वर्ष की आयु में 'वलिया अम्मा' के रूप में प्रतिष्ठित किया गया था।










संबंधित समाचार