Crime in UP: कासगंज में इंसानियत हुई शर्मसार, 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ खेतों में दुष्कर्म

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां खेत में गई एक 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट



कासगंज: थाना सहावर क्षेत्र के कस्वा मोहनपुर में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक लड़की से रेप के मामले में एक नामजद युवक व दो अज्ञात आरोपियों के पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। 

थाना सहावर क्षेत्र में नाबालिग से रेप

जानकारी के मुताबिक 13 साल एक नाबालिग खेत मे शौच करने गयी थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखा लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबके मामले में दो आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं। 

कासंगज के पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सूचना मिला है। पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 










संबंधित समाचार