दिल्ली के कोविड केयर सेंटर में 14 साल की बच्ची के साथ रेप, दोस्त ने बनाया वीडियो, 2 गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक हैवानियत की खबर सामने आयी है। यहां कोविड केयर सेंटर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पूरी खबर..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली:  देश की राजधानी में फिर एक हैवानियत का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के एक कोविड केयर सेंटर में एक कोरोना पॉजीटिव नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण दिल्ली के कोविड केयर सेंटर में हुई इस वारदात से चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। रेप की यह वारदात एक 14 साल की लड़की के साथ सामने आयी है। सेंटर में दो लोगों ने इस घिनौनी हरकत के अंजाम दिया।

दक्षिण दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल एक आरोपी ने नाबालिग पर यौन हमला किया, जबकि दूसरे आरोपी ने इस वारदात में उसकी मदद की।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  
 










संबंधित समाचार