Hathras gang-rape: हाथरस में फिर शर्मसार करने वाली वारदात, चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश का हाथरस फिर एक बार शर्मसार हो उठा है। गैंगरेप और मर्डर के कारण चर्चाओं में बने हाथरस में फिर एक मासूम के साथ रेप की घिनौनी वारदात सामने आयी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ: गैंगरेप और मर्डर के कारण पिछते कुछ दिनों से देशभर में चर्चाओं में शामिल यूपी के हाथरस में फिर एक मासूम लड़की के साथ रेप की घिनौनी वारदात सामने आयी है। थाना हाथरस जंक्शन के एक कस्बे में एक चार साल की लड़की के साथ दो लड़कों द्वारा रेप की घटना से यहां फिर सन्नाटा छा गया है। इस ताजे मामले में हैरान करने वाली बात है कि घटना के दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र लगभग 9 और 12 साल बतायी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक थाना हाथरस जंक्शन के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को उसकी 4 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की वारदात की शिकायत पुलिस को दी। लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी शिकायत में गांव के ही दो नाबालिग लड़कों पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। 

मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत पर कार्रवाई करते पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।  

एसपी ने कहा कि सूचना के तत्काल बाद हाथरस पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। इसके बाद दोनों दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
 










संबंधित समाचार