Crime in UP: बदायूं में दरिंदगी, 9 साल की बच्ची के साथ 41 वर्षीय पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 42 साल के पड़ोसी ने 9 साल की एक बच्ची के दुष्कर्म किया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (फाइल फोटो)
9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (फाइल फोटो)


बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में 9 साल की एक बच्ची के साथ 42 साल के पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घऱ के बार खेल रही बच्ची को पड़ोसी बहला फुसला कर अपने घर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

दरिंदगी का यह मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में। बच्ची के पिता ने मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, उसके साथ अन्य बच्चे भी थे। तभी पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय राम भरोसे ने बालिका को दस रुपये दिए और बोला कि बीड़ी का एक बंडल ले आओ और अपने लिए खाने के लिए कुछ ले आना। जैसे ही बालिका दुकान से बीड़ी बंडल लेकर उसके पास पहुंची, वह उसे बहाने से घर के अंदर बुला ले गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

कुछ देर बाद बालिका रोते बिलखते हुए घर पहुंची। पूछना पर उसने परिवार वालों को अपने साथ हुई गलत हरकत की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से भाग गया। खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है। वही गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।










संबंधित समाचार