कासगंज: जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिये सख्त आदेश

डीएन संवाददाता

जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद कई गांव बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित पटियाली क्षेत्र के कादर गंज, गंगा क्षेत्र सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया और कई सख्त आदेश जारी किये। पूरी खबर..

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते जिलाधिकारी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते जिलाधिकारी


कासगंज: जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद बाढ़ के कारण कई गांव और ग्रामीण बुरी तरह प्रभावित हुए है। सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेतओं का निरीक्षण किया और राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिये। 

तहसील पटियाली क्षेत्र के कादर गंज, गंगा क्षेत्र सहित कई इलाकों में निरीक्षण के लिये पहुंचे जिलाधिकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ की स्थिति देखते हुए 17 बाढ़ चौकियों की भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने उप जिलाधिकारी पटियाली को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांव में खाने व उपचार का पूरा ध्यान ऱखा जाए, किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। 
 










संबंधित समाचार