कासगंज: बाइक सवार बदमाशों ने क्लिनिक पर बैठे डॉक्टर को गोली मारी, स्थिति गंभीर

डीएन संवाददाता

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के सुन्नगड़ी रोड़ पर क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से डॉक्टर की स्थिति गंभी है। इस घटना से यहां दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी खबर..

गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को अस्पताल में कराया गया भर्ती


कासगंज: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने क्लिनिक पर बैठे डॉक्टर को गोली मार दी। गोली लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये। डॉक्टर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें यहां से इलाज के लिये अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है। 

 

मौके पर जांच करती पुलिस

 

इस गोलीकांड से यहां दहशत मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

जानकारी के मुताबिक सुन्नगड़ी रोड़ पर क्लीनिक चलाने वाले ड़क्टर को अज्ञात बदमाशों ने तब गोली मारी जब वह स्थित अपने क्लीनिक पर बैठे हुए थे। इस गोलीकांड में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरो को अलगीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। 
 










संबंधित समाचार