कासगंज: खेत में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

डीएन ब्यूरो

थाना सिढ़पुरा के ग्राम गंगसारा में रात को अपने परिजनों से साथ घर में सो रही एक आठ साल की लड़की का शव सुबह को खेतों से बरामद किया गया। लड़की की बेरहमी से हत्या की गयी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत मची हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


कासगंज: थाना सिढ़पुरा के ग्राम गंगसारा में खेत में एक आठ साल की लड़की का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है। इसके अलावा हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है। ग्रमीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम गंगसारा निवासी नन्नुका कश्यप की 8 वर्षीय पुत्री रात को अपने परिजनों के साथ अपने घर पर सो रही थी। सुबह उठने पर घरवालों को लड़की घर पर नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका के परिजन उसे इधर-उधर तलाशने लगे।

इसी बीच जंगल में शौंच के लिये गये कुछ ग्रामीणों ने गांव के एक खेत में लड़की का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना गांव वालों को दी गयी। शव की पहचान नन्नुका कश्यप की 8 वर्षीय पुत्री तुलसी के रूप में की गयी। खेतों में जिस तरह से शव बरामद किया गया, उससे लगता है कि लड़की की बरहमी से हत्या की गयी है। मृतक लड़की के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है।

लड़की की हत्या सूचना मिलने के बाद सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।










संबंधित समाचार