Crime: कासगंज में विधवा महिला की विकलांग युवक ने गोली मार कर की दिनदहाड़े हत्या

डीएन ब्यूरो

जनपद कासगंज के थाना सोरो क्षेत्र के ग्राम होडलपुर में दिन दहाड़े एक विधवा महिला जाम्बती पत्नी स्व. शिवशंकर की घर के दरवाजे पर गोली मार कर हत्या किये जाने की खबर मिल रही है। पूरी खबर:



कासगंज: थाना सोरो क्षेत्र के ग्राम होडलपुर में एक विधवा महिला जाम्बती की घर के दरवाजे पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।

हत्यारा मोनू पुत्र रजनीकांत शर्मा निवासी सोरो मौके से फरार हो गया है।

हत्या की जड़ में मकान का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद हत्यारा तमंचे को लहराता हुआ फरार हो गया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरु कर दी है। 










संबंधित समाचार