कासंगज के 9 लोगों की हाथरस हादसे में हुई मौत, घर पर शव पहुंचने पर मचा कोहराम, जानें कितने लोग हैं घायल

डीएन ब्यूरो

यूपी के हाथरस में हुए हादसे में कासगंज जिले के 9 लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

हाथरस हादसे में मौके पर मौजूद पुलिस
हाथरस हादसे में मौके पर मौजूद पुलिस


कासगंज: जनपद के 9 लोगों की हाथरस हादसे में मौत होने के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना में कासगंज के 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ का इलाज हाथरस व कुछ का कासगंज में जारी है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के रतभानपुर में भगदड़ में जनपद के 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं घटना में घायल दो लोगों का इलाज कासगंज, दो का इलाज हाथरस एक का इलाज एटा में चल रहा है।

हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके घर पहुंचाया जा रहा है। शवों के घर पहुंचने पर मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। 

हादसे में मृतकों की पहचान मीरा देवी उम्र 58 निवासी गोरहा थाना कोतवाली कासगंज, सीमा उम्र 38 वर्ष निवासी नगला खजी थाना सोरों, सोमवती उम्र 60 वर्ष ग्राम प्यारमपुर थाना पटियाली, रेवती देवी उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम प्यारमपुर थाना पटियाली, प्रियंका उम्र 20 वर्ष निवासी बहोटा थाना गंजडुंडवारा, युवंश उम्र 5 वर्ष निवासी नोरथा थाना कोतवाली कासगंज
मीनू देवी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी सलेमपुर पीरौंदा थाना कोतवाली कासगंज, मुन्नी देवी उम्र करीब 52 वर्ष निवासी बलराम थाना ढोलना, सुदामा उम्र करीब 65 वर्ष निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में घायल जनपद के लोगों की पहचान ज्ञान देवी उम्र 32 वर्ष, निखिल कुमार उम्र 10 वर्ष निवासी पियरामपुर थाना पटियाली, रामा उम्र करीब 60 वर्ष, गुर्जन देवी उम्र करीब 35 निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर व सोमवती उम्र करीब 54 वर्ष निवासी ग्राम बिलराम थाना ढोलना के रूप में हुई है।










संबंधित समाचार