Kartik Purnima 2020: देव दीपावली कल, तस्वीरों के जरिए जानिए इस दिन का महत्व

डीएन ब्यूरो

देवों की दिवाली यानी देव दीपावली का पावन त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर तस्वीरों के जरिए जानिए इस त्योहार का महत्व।

भगवान शिव और गंगा माता की पूजा

देव दीपावली के दिन भगवान शिव और गंगा माता की पूजा की जाती है। संध्या के समय में गंगा आरती भी की जाती है।

भगवान शिव और गंगा माता की पूजा

देव दीपावली के दिन भगवान शिव और गंगा माता की पूजा की जाती है। संध्या के समय में गंगा आरती भी की जाती है।

माता तुलसी वनस्पति के रूप में पृथ्वी पर प्रगट हुई थीं

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही माता तुलसी वनस्पति के रूप में पृथ्वी पर प्रगट हुई थीं। पुराणों में कार्तिक मास की महत्ता के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को भी विस्तार से वर्णन किया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा 29 और 30 नवंबर को

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 29 और 30 नवंबर 2020 (रविवार, सोमवार) को है। 29 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू होगी और 30 नवंबर को दोपहर 02:25 बजे तक रहेगी।

दिन मंदिरों में दीपदान करना शुभ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिरों में दीपदान करना व दीपदर्शन करना बहुत ही शुभ होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान के विष्णु के साथ गौरी-महादेव का पूजन किया जाता है।








संबंधित समाचार