कानपुर में व्यापारियों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की ली शपथ

डीएन संवाददाता

कानपुर में व्यापारियों ने आज चीनी उत्पादों के खिलाफ मुहिम छेड़ी। इसी कड़ी में चीनी उत्पादों का दहन करते हुए बहिष्कार की शपथ ली।

प्रदर्शन करते लोग
प्रदर्शन करते लोग


कानपुर: देश में लगातार चीनी उत्पादों के बहिष्कार की बात हो रही है। इसी कड़ी में आज शहर में भी प्रदर्शन हुआ। चीनी उत्पादों के विरोध में खादी ग्रामोद्योग महासंघ की तरफ से प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करते हुए दहन किया गया और स्वदेशी अपनाए जाने की शपथ भी ली।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि चीन से सामान खरीदकर हम उसकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतवासियों को स्वदेशी वस्तु अपनानी चाहिए, जिससे भारत की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सके। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि चीन के उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करें। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कई व्यापरियों ने चेतना चौराहे कचहरी पर चीन के उत्पादों का दहन किया और सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील भी की।










संबंधित समाचार