कानपुर: 3 साल की मोदी सरकार पर कांग्रेस का हल्लाबोल

डीएन संवाददाता

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पोल-खोल प्रदर्शनी लगाकर भाजपा सरकार का विरोध किया। इस दौरान डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने कार्यकर्ताओं से बात की, जानिए भाजपा सरकार पर क्या आरोप लगे?

प्रदर्शनी लगाकर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शनी लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन


कानपुर: देश में अराजकता व्याप्त है आये दिन सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। उस पर ध्यान देना तो दूर सरकार जश्न मनाने में जुटी हुई है। 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार का वादा करने वाली मोदी सरकार केवल झूठा वादा करते हुए नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नमामि गंगे योजना पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए लेकिन गंगा मैली की मैली ही है। 3 साल की मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने लायक भी नहीं बची। ऐसे तमाम आरोप कांग्रेस महानगर कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने लगाए। बड़े चौराहे पर शुक्रवार को केंद्र सरकार के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस महानगर कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पोल-खोल की प्रदर्शनी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बात की। कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का पूरी तरह से फ्लॉप शो जारी है। जेवर में हुए घिनौने कृत्य के बाद भी सरकार अभी तक जागी नहीं है। आए दिन मथुरा, सहारनपुर जैसी घटनाओं के बाद भी सरकार किसी भी तरह की बेहतर छाप छोड़ने में नाकाम रही है।

मनमोहन सिंह और राहुल गांधी द्वारा बनाई गई योजनाओं का फीता काटते हुए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। इससे ये एक बात साफ हो गई कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। ये सरकार पूरी तरह फ्लॉप है।










संबंधित समाचार