कानपुर: आधी रात में तिरंगा फहराकर मनाया जश्न-ए-आजादी

डीएन संवाददाता

कानपुर के मेस्टन रोड पर रात 12 बजे शहर में तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

आधी रात को जश्न-ए-आजादी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
आधी रात को जश्न-ए-आजादी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता


कानपुर: पूरा देश आजादी का जश्न मना रहे है। आजादी के रंग में डूबे कानपुरवासियों ने कुछ अलग अंदाज में आजादी का जश्न मनाया। यहां 12 बजे रात को शहर में तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न शुरु किया गया।

 

आधी रात में किया गया ध्वजारोहण

आजादी से चली आ रही स्वतंत्रता दिवस के जश्न की परम्परा को हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। मेस्टन रोड बीच वाले मन्दिर के पास रात 12 बजे शहर कांग्रेस के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाया।

आजादी के जश्न में की गई आतिशबाजी

इसके बाद आतिशबाजी भी की गई। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, विधायक अमिताभ वाजपेई, सोहेल अंसारी व तमाम लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 14 अगस्त 1947 से रात 12 बजे आजादी का जश्न मनाने की परम्परा चली आ रही है। जब देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था उस समय कानपुर जिले का हर बड़ा-बच्चा देश की आजादी के हर्षोल्लाष में डूबा हुआ था। इसके बाद लोगों ने देश की आजादी की सूचना पर 14 अगस्त 1947 की रात्रि 12 बजे मेस्टन रोड चौक पर झंडा फहराया था। तबसे लेकर हर वर्ष ऐसे ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

ऐतिहासिक जिला, जहां रात 12 बजे ध्वजारोहण

पूरे देश में सिर्फ कानपुर ही एक ऐसा ऐतिहासिक जिला है, रात 12 बजे ध्वजारोहण किया जाता है। यह ध्वजारोहण कांग्रेस कमेटी के लोगों ने किया। आजादी से चली आ रही इस परम्परा में इस साल भी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे देश में सिर्फ कानपुर जिले में ही रात में झंडा फहराया जाता है।










संबंधित समाचार