I-T raids in UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने अपनी गलती छुपाने के लिये कन्नौज में पुष्पराज जैन के घर छापेमारी की

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी की छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

कन्नौज में प्रेस वार्ता करते अखिलेश यादव
कन्नौज में प्रेस वार्ता करते अखिलेश यादव


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के घर पर शुक्रवार सुबह हुई आईटी की छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपनी गलती और बदनामी को छुपाने के लिये पुष्पराज जैन के घर पर छापेमारी की है। भाजपा को झूठ बोलने और झूठा प्रचार करने में महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि इस बार कन्नौज से इत्र का इंकलाब होगा और 22 में बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपील की है कि ये छापे चुनाव के बाद मारे जाएं। अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस फिलहाल जारी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कहा कि चुनाव से पहले विरोधियों पर छापेमारी करना भाजपा की फितरत है। ऐसा ही भाजपा ने बंगाल में किया। तमिलनाडु, कर्नाटक में भी चुनाव से पहले भाजपा ने विरोधियों के घर पर छापे मारे। लेकिन भाजपा बंगाल समेत यहां सब जगह चुनाव हार गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी हार से घबराई हुई है, इसलिये वह छापेमारी करवा रही है। इस बार यूपी की जनता छापेमार भाजपा को सत्ता से हटायेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में हुई छापेमारी और वहां से बरामद हुए करोड़ों रूपये से समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना और रिश्ता नहीं है। अखिलेश ने कहा कि कानपुर में जिसके घर पर छापेमारी हुई और जिससे करोड़ों रुपये बरामद मिले, वह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का समर्थक है। भाजपा चाहती थी कि समाजवादी पार्टी इत्र बनाने वाले को परेशान किया जाए। इस तलाश में वह कानपुर के इत्र कारोबारी तक पहुंची लेकिन वह भाजपा का समर्थक निकला। कानपुर की छापेमारी से पार्टी की बदनामी न हो, इसलिये भाजपा ने कन्नौज में भी छापेमारी की।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिये कन्नौज के इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के घर पर छापा मारा। अखिलेश यादव ने कहा कि वे कन्नौज के लोगों से अपील करते हैं कि वे भाजपा के झूठ के फूलों का जबाव सच के फूलों से दें। ये झूठ के फूल केवल नफरत फैलाते हैं। भाजपा के लोग कन्नौज के इत्र के पसंद नहीं करते हैं। इत्र लोगों को जोड़ता है। भाजपा ने इत्र से जुड़े लाखों को लोगों को बदमान करने की कोशिश की है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर की छापेमारी और पीयूष जैन का संबंध भाजपा के लोगों से है। नोटबंदी के समय भाजपा ने कहा कि अब कोई काला धन इकट्ठा नहीं कर सकता। भाजपा बताये कि कानपुर में इतने बड़े पैमाने पर रूपया कैसे निकला। भाजपा जनता को बताये कि उसने झूठ क्यों बोला। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आईटी, ईडी, जीएसटी, सीबीआई से से गठबंध किया हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह विरोधियों के खिलाफ करती है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने पूरा मन बनाया हुआ है। जब चुनाव होगा तो भाजपा का सफाया होगा। इनके डीएम, एसपी, लेखपाल, चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की रैलियों के लिये वे भीड़ इकट्ठा करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कन्नौज में इत्र कोई आज से नहीं बन रहा है, बहुत वर्षों से रहा है। इत्र के कारोबार से न केवल व्यापारी जुड़े हुए हैं, जो व्यापार करते हैं यहां के बड़े पैमाने पर किसान भी जुड़े हुए हैं। कन्नौज की अपनी पहचान इत्र की रही है। कन्नौज इत्र के लिए यह राजधानी है। यह सुगंध की राजधानी है। भाजपा के लोगों को सुगंध पसंद नहीं है। वे सिर्फ दुर्गंध और भेदभाव फैलाना जानते हैं।










संबंधित समाचार