अखिलेश यादव के निर्देश पर कल कन्नौज जायेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, जानिये पूर्व प्रधान की हत्या से जुड़ा ये मामला

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल कल शुक्रवार को कन्नौज जायेगा और अरूण शाक्य पूर्व प्रधान की हुई हत्या की जानकारी लेने के साथ शोकाकुल परिवार से मिलेगा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव के निर्देश पर कल कन्नौज जायेगा सपा प्रतिनिधिमंडल
अखिलेश यादव के निर्देश पर कल कन्नौज जायेगा सपा प्रतिनिधिमंडल


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देशों पर सपा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल शुक्रवार को कन्नौज जनपद जाएगा। सपा प्रतिनिधिमंडल कन्नौज में ग्राम नरूइया थाना तालग्राम निवासी अरूण शाक्य (पूर्व प्रधान) की हत्या के मामले में जानकारी जुटाने के साथ ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेगा और शोक संवेदना व्यक्त करेगा। 

सपा प्रतिनिधिमंडल में स्वामी प्रसाद मौर्य एमएलसी एवं पूर्व मंत्री, अनिल दोहरे पूर्व विधायक, अरविन्द सिंह यादव पूर्व विधायक, पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन पूर्व एमएलसी, देवेश शाक्य निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी एवं कलीम खान निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कन्नौज शामिल रहेंगे।










संबंधित समाचार