धनबाद में गोली लगने से व्यापारी की हालत गंभीर

डीएन संवाददाता

झारखंड के धनबाद जिले में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंटरनेट स्रोत
इंटरनेट स्रोत


धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना धनबाद के पुराना बाजार इलाके में बैंक मोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात करीब 11:25 बजे हुयी।

यह भी पढ़े: महिला ने किया पुजारी बाबा का रेप और धमका के ऐंठ लिए 3 लाख रुपये

पुलिस ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल व्यापारी पप्पू खान को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर के अस्पताल ले जाया गया है।

पप्पू खान उर्फ पप्पू पचाक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी करने पुराना बाजार गया था।

यह भी पढ़े: बलरामपुर: हैवानियत की हद पार, नाबालिग का अपहरण कर 24 घंटे तक किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया हमलावर उसकी कार के पास आये और उस पर गोली चलाने के बाद मौके से भाग गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पप्पू पर 12 से 15 गोलियां चलायी गयीं।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: सहारनपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पीयूष पाण्डेय, सहायक पुलिस अधीक्षक नवल शर्मा और बैंक मोर पुलिस थाना प्रभारी अखिलेश्वर चौबे घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गये।

सीएसपी ने कहा, पुलिस अपराधियों के खिलाफ उचित कार्वाई करेगी। उन्होंने कहा, संदिग्ध हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया, इस घटना में वासेपुर गिरोह की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता और यह गोलीबारी वसूली से संबंधित लग रही है।

उल्लेखनीय है कि वासेपुर धनबाद का एक इलाका है और इसे माफिया गतिविधियों के लिये जाना जाता है।










संबंधित समाचार