जम्मू कश्मीर: पुलवामा के पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, कई जख्मी

DN Bureau

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पंपोर बाईपास पर आंतकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर आंतकी हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गये है जबकि कई घायल हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पंपोर बाईपास पर आंतकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर आंतकी हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद  हो गये है जबकि कई घायल  हो गये हैं। 

शहीद सीआरपीएफ जवानों की पहचान चालक धीरेंद्र और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवा दिया गया है। 

बता दें कि आंतकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की गश्ती पार्टी पर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला पंपोर में तंगन के पास जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर हुआ है। इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके को घर लिया है और आंतकवादियों की तलाशी शुरू कर दी है। 

इससे पहले 27 सितंबर को भी पुलवामा जिले में आतंकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।










संबंधित समाचार