Punjabविधायक परगट सिंह विक्टोरिया पार्लियामेंट में सम्मानित

डीएन ब्यूरो

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए विधायक ओलंपियन परगट सिंह का मेलबर्न में विक्टोरिया पार्लियामेंट में विशेष सम्मान किया गया। उन्हें विक्टोरिया राज्य के सांसद पॉलीन रिचर्ड, टिन क्यू, ब्रूस एटकिंसन और एनवर एर्दोआन ने सम्मानित किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

विधायक परगट सिंह विक्टोरिया पार्लियामेंट में सम्मानित
विधायक परगट सिंह विक्टोरिया पार्लियामेंट में सम्मानित


जालंधर: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए विधायक ओलंपियन परगट सिंह का मेलबर्न में विक्टोरिया पार्लियामेंट में विशेष सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें: आठ विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, भाजपा में हुए शामिल

उन्हें विक्टोरिया राज्य के सांसद पॉलीन रिचर्ड, टिन क्यू, ब्रूस एटकिंसन और एनवर एर्दोआन ने सम्मानित किया।इस मौके पर सांसद पॉलीन रिचर्ड ने हॉकी के क्षेत्र में ओलंपियन परगट सिंह के अहम योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के महान खिलाड़ी आज विक्टोरिया पार्लियामेंट पहुंचे हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर इन सांसदों से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि पंजाब को विक्रोटिया संसद से विशेष समर्थन की उम्मीद है।\

यह भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा में हंगामे के बीच कांग्रेस के 14 विधायकों को दिन भर के लिए किया निलंबित, जानिये पूरा मामला

उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विक्टोरिया राज्य से विशेष सहयोग की आवश्यकता है ताकि पंजाब के युवा लाभान्वित हो सकें।इन सांसदों ने परगट सिंह को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार कर जल्द ही राज्य के प्रधानमंत्री की सलाह से पंजाब का दौरा करेंगे ताकि परगट सिंह द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करने की दिशा में कदम उठाया जा सके।(वार्ता)










संबंधित समाचार