लखनऊ: आईपीएस ओपी सिंह होंगे यूपी के नये डीजीपी

डीएन ब्यूरो

1983 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी नियुक्त किये गये है।

आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह
आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह


लखनऊ:1983 बैच के सीनियर IPS अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया है। ओम प्रकाश सिंह फिलहाल डीजी सीआईएसएफ हैं। 
ओपी सिंह राज्य में सुलखान सिंह का स्थान लेंगे, जो आज रिटायर हो रहे हैं। 

माना जाता है कि ओपी सिंह अगले एक-दो दिनो में नया पदभार ग्रहण करेंगे। उनके पदभार संभालने तक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार डीजीपी का कार्य देखेंगे। 

मूल रूप से बिहार निवासी ओपी सिंह का नाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। उन्हें आज आज चेन्नई से अचानक लखनऊ बुलाया गया। वह वहां सीआईएसएफ के पद पर तैनात हैं औऱ केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी के रूप में उनका कार्यकाल ढाई वर्ष तक का हो सकता है। 

डीजीपी के रूप में आज रिटायर हो रहे सुलखान सिंह को सितंबर महीने में सेवा विस्तार मिला था। शासन ने तब उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था, जो आज खत्म हो रहा है। ओपी सिंह की नियुक्ति के बाद अब उन्हें सेवा विस्तार मिलने की संभावनाएं खत्म हो गई है।










संबंधित समाचार