Rahul Bajaj Passes away: मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन

डीएन ब्यूरो

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

उद्योगपति राहुल बजाज का पुणे में निधन (फाइल फोटो)
उद्योगपति राहुल बजाज का पुणे में निधन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। राहुल बजाज का आज पुणे में निधन हुआ। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर आते ही उद्योग जगत में सन्नाटा छा गया। लोग सोशल मीडिया पर राहुल बजाज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राहुल बजाज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता जमनालाल बजाज के पोते थे। राहुल ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की। उन्होंने मुंबई के लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री भी हासिल की।

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन उद्योगपति राहुल बजाज को 2001 में पद्म भूषण का सम्मान भी मिल चुका है।

राहुल का जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में मारवाड़ी बिजनेसमैन कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर हुआ था। बजाज और नेहरू परिवार में तीन जनरेशन से फैमिली फ्रैंडशिप चली आ रही थी। राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय एक ही स्कूल में पढ़े थे।

राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी। उस समय भारत एक बंद अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करते हुए बजाज चेतक नाम का स्कूटर बनाया। इस स्कूटर को काफी नाम मिला और इसे भारत के मध्यम वर्गीय परिवार की आकांक्षा का सूचक माना गया। इसके बाद कंपनी लगातार आगे बढ़ती चली गई।










संबंधित समाचार