Rampr Byelection Result: यूपी के रामपुर में भी साइकिल तेज रफ्तार से बढ़ रही आगे, जानिये चुनावी नतीजों का ताजा हाल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भी साइकिल तेज रफ्तार से आगे निकल रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रामपुर में साइकिल  तेज रफ्तार से बढ़ रही आगे
रामपुर में साइकिल तेज रफ्तार से बढ़ रही आगे


रामपुर: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही आज रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजें सामने आने वाले हैं। तीनों सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है। यूपी की इन तीनों सीटों पर साइकिल तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और जीत की मंजिल की ओर दौड़ रही है। तीनों सीटों पर सपा के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं।

आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा-सपा को कांटे की टक्‍कर मानी जा रही थी लेकिन अब यहां सपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। 16वें राउंड की वोटों की गिनती तक सपा प्रत्याशी आगे चल रहे है।

रामपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा 6375 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे भाजपा के आकाश कुमार सकसेना को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा गठबंधन के प्रत्‍याशी मदन भैया का मुकाबला माना जा रहा था लेकिन यहां भी सपा गठबंधन आगे निकल गया है।।










संबंधित समाचार