Weather Update: दिल्ली में फिर उमस की शुरूआत, इन राज्यों में मानसून होने लगा एक्टिव, जानिए मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की गातिविधियां जारी रहेंगी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मानसून होने लगा एक्टिव (फाइल फोटो )
मानसून होने लगा एक्टिव (फाइल फोटो )


नई दिल्ली: मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। देश के कई राज्यों जोरदार बारिश हो रही है। दिल्ली के निवासियों ने सोमवार की सुबह उमस भरी और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली- एमसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने या हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Shrikant Tyagi Case: नोएडा अथॉरिटी ने गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, सोसायटी में बंटी मिठाई

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: JEE Mains Result 2022 Declared: जेईई मेन रिजल्ट घोषित, देखिये टॉपर्स की लिस्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम है।










संबंधित समाचार