दिल्ली वालों को शाम तक उमस भरी गर्मी से मिल सकती है राहत, हल्की बारिश का अनुमान
राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की माने तो शाम तक हल्की बारिश होने से उमस से राहत मिल सकती है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में आकाश में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियम के आस-पास रहने का अनुमान है।
मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है।