पवन कल्याण एकतरफा तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की मांग कैसे कर सकते हैं: कापू नेता

डीएन ब्यूरो

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और कापू समुदाय के एक नेता ने मंगलवार को सवाल किया कि जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण एकतरफा तरीके से मुख्यमंत्री पद की मांग कैसे कर सकते हैं जबकि वह 2024 का विधानसभा चुनाव तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ने का दावा कर रहे हैं।

पवन कल्याण (फाइल)
पवन कल्याण (फाइल)


काकिनाड़ा: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और कापू समुदाय के एक नेता ने मंगलवार को सवाल किया कि जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण एकतरफा तरीके से मुख्यमंत्री पद की मांग कैसे कर सकते हैं जबकि वह 2024 का विधानसभा चुनाव तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ने का दावा कर रहे हैं।

कापू समुदाय के नेता एम. पद्मनाभम ने कल्याण को संबोधित एक पत्र में कई सवाल उठाए हैं।

कापू आंध्र प्रदेश में भू-स्वामित्व वाली एक प्रभावशाली जाति है।

पूर्व सांसद व विधायक पद्मनाभम ने कहा, “आप 175 सीट (आंध्र प्रदेश विधानसभा की कुल सीटों) पर चुनाव लड़ने की सूरत में मुख्यमंत्री बनने की बात कर सकते हैं, न कि गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए। गठबंधन करके चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री बनने के बारे में सोचना हास्यास्पद है।”

कल्याण ने मार्च 2014 में जन सेना की स्थापना की थी। पार्टी ने उस साल चुनाव न लड़कर तेदेपा को समर्थन दिया था। 2019 में कल्याण ने खुद को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। कल्याण ने 2019 के चुनाव में दो सीट पर चुनाव लड़ा था और दोनों पर उन्हें हार मिली। इसके अलावा पार्टी के एकमात्र विधायक आर. वरप्रसाद अब सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी का समर्थन कर रहे हैं।

 










संबंधित समाचार