आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के विधायक कृष्ण कल्याणी से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

डीएन ब्यूरो

आयकर विभाग के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट से जीतने और बाद में तृणमूल कांग्रेस का वापस दामन थाम लेने वाले कृष्ण कल्याणी के आवास सहित विभिन्न परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विधायक कृष्ण कल्याणी  (फाइल)
विधायक कृष्ण कल्याणी (फाइल)


कोलकाता: आयकर विभाग के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट से जीतने और बाद में तृणमूल कांग्रेस का वापस दामन थाम लेने वाले कृष्ण कल्याणी के आवास सहित विभिन्न परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये छापे विधायक के खिलाफ ‘आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने’ की शिकायतों से जुड़े हैं।

कल्याणी राज्य विधानसभा में लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा की मांग के बावजूद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में कल्याणी के आवास पर, उनके कारोबारी साझेदार के मालदा स्थित ठिकाने पर छापे मारे। साथ ही कल्याणी के कोलकाता स्थित कार्यालय पर भी छापेामारी की गई।

आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारी टीम कृष्ण कल्याणी के विभिन्न ठिकानों तथा उनके एक कारोबारी साझेदार से जुड़े परिसरों पर छापे मार रही है। ये छापे आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत से जुड़े हैं।’’

कल्याणी उत्तर दिनाजपुर से तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे और रायगंज सीट से जीते थे, हालांकि उसी वर्ष अक्टूबर में वह भाजपा छोड़कर तृणमूल में वापस आ गए थे।

इस बीच, छापेमारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग हुई।

तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि प्रदेश भाजपा और उसके नेता तय कर रहे हैं कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसके घर पर छापा मारा जाए। भाजपा अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।’’

हालांकि, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे यह स्पष्ट करें कि कृष्ण कल्याणी भाजपा विधायक हैं या टीएमसी नेता हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस हमेशा शिकायत करती है कि केंद्रीय एजेंसियां ​​भाजपा नेताओं और विधायकों के घरों पर छापा नहीं मारती हैं। कृष्ण कल्याणी अभी भी भाजपा विधायक हैं, उन्हें अब स्पष्ट करना चाहिए कि वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं या नहीं।’’










संबंधित समाचार