दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना, बारिश होने के आसार नहीं

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना
दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना


नयी दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और बारिश होने की संभावना ना के बराबर है।

न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 प्रतिशत रही।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान, अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में 191 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

 










संबंधित समाचार