दिल्ली में गर्म और उमस भरी सुबह, बारिश के लिए करना होगा और इंतजार

डीएन ब्यूरो

चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लेकिन लगता है दिल्ली के लोगों को बारिश का इंतजार थोड़ा और ज्यादा करना पड़ेगा। गुरूवार को दिल्ली में सुबह गर्म और उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बृहस्पतिवार की सुबह गर्म और उमस भरी
बृहस्पतिवार की सुबह गर्म और उमस भरी


नई दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हल्की बारिश और बूंदाबादी की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि विभाग ने आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था।  (भाषा)










संबंधित समाचार