गर्म सुबह के साथ खुुली दिल्लीवासियों की नींद, न्यनूतम तापमान 28.6 डिग्री

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में रहने वाले लोगों की सोमवार सुबह नींद गर्म अहसास के साथ खुली। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जिसकी वजह से गर्मी बढ़ने से लोगों का हाल बुरा हो रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों की सोमवार सुबह नींद गर्म अहसास के साथ खुली। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे उमस 68 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार आज सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे और दिन में छिटपुट बारिश हो सकती है।

दिन का अधिमतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस सप्ताह के अंत तक झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है।  (वार्ता)

मौसम विभाग के मुताबिक, 8-9 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री रह सकता है। दो दिनों के दौरान दिल्ली-NCR क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।










संबंधित समाचार