Coronavirus in India: लॉकडाउन पर सरकार ने दिखाई सख्ती, पालन ना करने वालों के खिलाफ होगा..

डीएन ब्यूरो

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस आदेश का पालन ना करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

लॉकडाउन का माहौल
लॉकडाउन का माहौल


नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक 415 पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं 7 लोगों को अब तक मौत हो चुकी है। इस स्थिती को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन पर सख्ती कर दी है।

यह भी पढ़ें: शाम पांच बजते ही कुछ ऐसा था सिसवा नगर का माहौल, देखिए ये दिलचस्प नजारा

आदेश की कॉपी

पीएम ने लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं। केंद्र सरकार की तरफ से अब एक निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत अगर कोई लॉकडाउन का पालन नहीं करता है तो उसपर कानूनी एक्शन लिया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली में भी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है, साथ ही धारा 144 लगाई गई है ताकि एक जगह लोग इकट्ठे ना हो पाएं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ती जा रही तेजी, मेट्रो, ट्रेन, बसें बंद

लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।










संबंधित समाचार