Gorakhpur: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा, सरयू व राप्‍ती नदी लाल निशान से ऊपर, सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर

डीएन ब्यूरो

पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू व राप्‍ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र


गोरखपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। सरयू व राप्‍ती नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर है। प्रशासन द्वारा भी बाढ़ की संभावना पर नजर रखी जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाये जा सकें।

गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा का असर साफ दिखाई दे रहा है। नदियों का जलस्तर बढ रहा है। सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बह रही थी। राप्ती नदी ने इस साल पहली बार चेतावनी बिन्दु को पार कर लिया। अब दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। हालांकि रोहिन नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। 

अयोध्या पुल के पास नदी का खतरे का निशान 92.73 मीटर है। सोमवार को शाम को यहां नदी का जलस्तर 93.15 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 

प्रशासन नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ की संभावना पर नजर रखे हुए हैं। बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है।










संबंधित समाचार