अशोक गहलोत ने हेगड़े के बयान की निंदा की

डीएन ब्यूरो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा नेता अनंत हेगड़े के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने 'महात्मा गांधी के उपवास व सत्याग्रह को ड्रामा' बताया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा नेता अनंत हेगड़े के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने 'महात्मा गांधी के उपवास व सत्याग्रह को ड्रामा' बताया था।

यह भी पढ़ें: मेरे सवालों से डरने की बजाय युवाओं के जवाब दें सीतारमण: राहुल

गहलोत ने ट्वीट किया है कि भाजपा सांसद का बयान निंदनीय है।

गहलोत ने लिखा, “भाजपा नेता देश के स्वाधीनता आंदोलन को ड्रामा कह सकते हैं क्योंकि उन्होंने आजादी की लड़ाई में न तो भाग लिया और न ही कोई बलिदान किया।”

यह भी पढ़ें: विपक्षी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात...

गहलोत के अनुसार, ‘‘इस तरह के बयान उनकी वास्तविक सोच को दर्शाते हैं कि वे गांधीजी के नाम का इस्तेमाल केवल दिखाने के लिए करते हैं। वास्तव में उनके मन में गांधी जी के लिए कोई श्रद्धा नहीं है।’’ (भाषा)










संबंधित समाचार