Maharajganj Flood: महराजगंज में बाढ़ से बढ़ा बढुई ताल का जलस्तर, किसानों की खड़ी फसल जलमग्न, देखिये क्या बोले प्रभावित

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद में बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों के लोग अब भी बुरी तरह जूझ रहे हैं। बाढ़ से बढुई ताल का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे किसानों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई। डाइनामाइट न्यूज ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पूरी रिपोर्ट



महराजगंज: यूपी के महराजगंज जनपद के कुछ क्षेत्रों में बाढ का कहर अब भी जारी है। बाढ़ ने जहां कई सड़कों को जलमग्न कर लोगों का आवागमन बाधित कर दिया है, वहीं बाढ़ के कारण बढुई ताल का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है, जिससे किसानों की कई एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में स्थित बढुई में कोलगट्टे की खेती के लिये मशहूर है। यहां मछली पालन का कार्य भी बड़े पैमाने पर किया जाता है, जो बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। डाइनामाइट न्यूज मंगलवार को इस क्षेत्र में पहुंचा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत की। यहां दिये गये वीडियों में देखें, क्या बोले ग्रामीण।  

पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के कारण घोघी नाले का पानी बढुई ताल में आने से ताल का जलस्तर काफी बढ़ गया और किसानो की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गयी है। जलस्तर ज्यादा बढ़ने से ज्यादातर किसानों के घर मे भी पानी घुस गया है। किसान काफी भयभीत है। उन्हें अनेक दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा हैं। ताल के पानी से आने जाने वाले कई लिंक रोड का मार्ग भी अवरूद्ध हो चुका है। 
 










संबंधित समाचार