अनपरा तापीय परियोजना के स्विच यार्ड में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना के 125 केवी स्विच यार्ड में बीती रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर..

घटनास्थल की तस्वीर
घटनास्थल की तस्वीर


सोनभद्र: अनपरा तापीय परियोजना के स्विच यार्ड में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीती रात तकरीबन 11 बजे परियोजना के 125 केवी स्विच यार्ड (सिंगरौली इनकमिंग लाइन) के मेन ग्रिड की लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

स्विच यार्ड में लगी  भीषण आग

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय मौजूद कर्मी प्रदीप पनिका इसकी चपेट में आकर झुलस गया। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया है कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। 

जानकारी मिलते ही परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस आग से प्लांट को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। साथ ही आग की चपेट में आने से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।

इस प्लांट में आग लगने से अनपरा-ओबरा 400 केवीए लाइन में तकनीकी दिक्कत आने से ओबरा तापीय परियोजना की तीनों इकाइयां भी ट्रिप हो गई हैं। अनपरा थर्मल प्लांट में आग लगने से प्रदेश में बिजली की समस्या पैदा हो गई है। 










संबंधित समाचार