औरैया में ट्रिपल मर्डर, हत्या के बाद लाशों पर लगा दी आग

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे औरैया में हड़कंप मचा कर रख दिया है और जैसे-जैसे अन्य लोगों को उसकी जानकारी हो रही है तो बस सभी की जुबां पर एक ही बात है ऐसी क्रूरता से मारने के पीछे क्या कारण था

जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रेलवे कर्मचारी, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक साथ तीन हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले नौसे अली, फफूंद स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी थे। वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। रविवार रात नौसे अली और उसकी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाद में तीनों के शवों को जला दिया गया। सुबह जब लोगों को जलने की बदबू आई तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो उनके होश फाख्ता हो गए। तीनों शव बुरी तरह जले हुए थे। मामले में बताया जा रहा है की रेलवे कर्मचारी नौसे ने तीन शादियां की थीं। लेकिन, वह अपनी सबसे छोटी पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। नौसे तीन माह बाद रेलवे से रिटायर होने वाला था। बाताया जाता है की नौसे की पहली पत्नी जो की फिरोजाबाद में अपने लड़कों के साथ रहती थी उससे नौसे का विवाद चल रहा था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलूओं की बारीकी से जांच कर रही है। लेकिन, अभी कुछ साफ़-साफ़ कहने से बच रही है। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर कानपुर रेंज के डीआईजी राजेश मोदक ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा।










संबंधित समाचार