अमेठी: प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई प्राथमिकी

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश पैदा हो गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट...



अमेठी: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश पैदा हो गया है। अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली मोहनगंज का घेराव करके प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने पोस्टर में प्रियंका गांधी को महिषासुर के रूप में दिखाया, मचा बवाल 

 


कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जिला संगठन सचिव इकबाल अहमद, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांडे व धीरज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, काशी प्रसाद, ग्राम प्रधान मेड़ौना राम अवतार मौर्य के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कदम उठाया है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: जानिये... प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर क्या बोली यूपी की जनता...


शासन प्रशासन को संवैधानिक कार्यवाही ना होने पर जन आंदोलन की सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मंशा जाहिर की है कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। वहीं मोहनगंज कोतवाल धीरेंद्र कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि इस मामले की जांच करते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी।










संबंधित समाचार