फतेहपुर: बदमाशों ने महिला को चाकू मार किया लहुलूहान, मृतक समझकर हुए फरार

डीएन संवाददाता

पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी अपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ताजा घटना में बदमाशों ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और उसे मरा हुआ समझकर भाग निकले। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


फतेहपुर: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस के दावों की एक बार फिर पोल खुल गयी है। किशनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला को चाकू मारकर बुरी तरह लहुलूहान कर दिया और श्मशान घाट के किनारे फेंककर फरार हो गये। बुरी तरह से जक्मी महिला को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश और दहशत है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: एएसआई ने खोली पुलिस विभाग की पोल, भ्रष्टाचार समेत लगाये कई गंभीर आरोप 

जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाने के एकडला गाँव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी। माना जा रहा है कि बदमाशों ने महिला को मृत समझकर श्मशान घाट के किनारे लहुलूहान अवस्था में छोड़ दिया। लेकिन महिला किसी तरह बच निकली और ग्रमीणों को इस वारदात का पता चला।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर शराब पीकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, महिला शिक्षामित्र से अभद्रता, ग्रामीणों ने किया कमरे में बंद

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया है। जहां घायल महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 










संबंधित समाचार