फतेहपुर: पांच किलों गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पांच किलों गांजा के साथ गिरफ्तार किया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यादव
गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यादव


फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में अपराध एवं अपराधियों खिलाफ अभियान के चलते फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के पास से ढाई-ढाई किलों गांजा बरामद किया गया है। इस प्रकार कुल पांच किलों गांजा बरामद किया गया है। 

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर.. 6 लोगों की मौत, 42 अन्य लोग घायल

गिरफ्तार आरोपी राजेश यादव

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम राजेश यादव पुत्र भगवान दीन यादव और राजकुमार यादव पुत्र शिवभूषण यादव बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को थाना किशनपुर के उपनिरीक्षक मलखान सिंह ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान क्रमश: ग्राम तेंदुआ थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर और चिल्लीमल थाना राजापुर जनपद चित्रकूट से हुई है। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।    

ह भी पढ़ें: फतेहपुर: अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारी.. पुलिस अधीक्षक ने भावपूर्ण दी विदाई 










संबंधित समाचार