फतेहुपुर: प्रेम प्रसंग में देवर-भाभी ने फांसी से झूलकर की आत्महत्या, शादी तय होने से नाराज थे दोनों

डीएन ब्यूरो

फतेहपुर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़के की शादी तय होने के बाद से दोनों नाराज थे। पुलिस ने इस सुसाइड केस की जांच शुरू कर दी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



फतेहपुर: जिले में गाजीपुर  थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक लड़के (देवर) की शादी 7 मई 2021 को होनी तय हो गयी थी। शादी तय होने के कारण दोनों नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के नुतबिक ब्राह्मणतारा गांव के मजरा लमेहटा में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दोनों कमरे के अंदर फांसी से लटकते मिले। दोनों एक ही पंखे के हुक में बंधे थे। मृतक युवक राममिलन निषाद (22) और उसकी सगी भाभी सुनीता (26) के शव को देखकर वहां हड़कंप मच गया। 

ग्रमीणों के मुताबिक मृतक सुनीता पत्नी हरिओम (28) का प्रेम प्रसंग अपने देवर राममिलन पुत्र शिव बरन (22) के साथ चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने मृतक राममिलन की शादी तय कर दी, जो 7 मई 2021 को होने थी। बताया जाता है कि दोनों शादी तय होने से खुश नहीं थे। 

दोनों ने बीती रात में एक साथ जीने मारने की कसम खाते हुए साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश का कहना है कि थाना में शिव बरन ने तहरीर दी है कि प्रेम प्रसंग में बहु व देवर ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 










संबंधित समाचार