Farm Bill 2020: नये कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसानों का बड़ा प्रदर्शन आज, बॉर्डर सील, कड़ी सुरक्षा, ड्रोन की तैनाती

डीएन ब्यूरो

नये कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसान आज व्यापक प्रदर्शन करने जा रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा की गयी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा


नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान आज व्यापक प्रदर्शन करने जा रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन और आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। किसानों के इस 'दिल्ली चलो' आंदोलन के कारण दिल्ली से लगे गुरुग्राम बॉर्डर्स पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दि गयी है। आंदोलन पर नजर रखने के लिये ड्रोन कैमरों की तैनाती की गयी है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के आंदोलनकारी किसानों के कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है। इस आंदोलन के कारण दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर मेट्रों सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है। 

किसान संगठनों के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर पुलिस के अलावा कुछ सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है। दिल्ली आने वाली सड़कों और राजमार्गों पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है।

किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली सरकार और प्रशासन भी अलर्ट है और राजधानी की शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कई तरह के कई इंतजाम किए गये हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के तमाम बॉर्डर सील कर दिए हैं और वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोशन (डीएमआरसी) ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली अपनी ट्रेन सेवाओं को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है। 

हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाई गयी है और किसानों को रोकने के भी व्यापक इंतजाम किये गये हैं। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात है। अधिकतर किसान इसी रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने वाले हैं।
 










संबंधित समाचार