महराजगंज: पुलिस ने दबिश देकर बरामद किया गोमांस, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

डीएन ब्यूरो

फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव में शनिवार को प्रतिबंधित मांस के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी


फरेन्दा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव में शनिवार को गोवध का मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गया था। लेकिन पुलिस मामले पर पर्दा डालती रही। मामले को लेकर भाजपा नेता आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अब तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शनिवार की देर शाम पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ  तीन लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में गोवध की सूचना मुखबिर द्वारा फरेंदा पुलिस को मिली। पुलिस ने उक्त गांव में सूचना के आधार पर दबिश डाली। जिसमें पुलिस ने बोरे में रखा प्रतिबंधित मांस बरामद किया।

पुलिस ने आरोपित मोहम्मद मोहम्मद हुसैन, रूबीना खातून सहाबुनिशा को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष फरेंदा ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ धारा 3/5 /8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है।










संबंधित समाचार