इटावा: नाले में बहते मिले शव को लेकर लगाये जा रहे ये कयास, क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

डीएन ब्यूरो

बकेवर थाना क्षेत्र के नाले में एक बहते शव के मिलने से यहां हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पढिये, पूरी खबर

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस


इटावा: बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना में भोगनीपुर नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके। पुलिस हत्या समेत अलग-अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने नहर में बहता हुआ एक शव देखा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद वहां और लोग भी पहुंच गये। लोगों ने तत्काल लखना चौकी पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद से शव को बहते हुए नहर से बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जान तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा इस बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। ह्त्या समेत कई एंगल से पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 










संबंधित समाचार