राजधानी दिल्ली में सिरसपुर गांव में पति-पत्नी समेत 4 लाशें बरामद, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के एक गांव में स्थित एक घर से चार लोगों की लाशें बरामद की गई है। इनमें दो बच्चों के शव भी शामिल है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी रिपोर्ट

चार लाशें मिलने से मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)
चार लाशें मिलने से मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के एक गांव में स्थित एक घर से चार लोगों की लाशें बरामद की गई है। इनमें दो बच्चों के शव भी शामिल है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के सिरसपुर गांव की है, जहां एक घर से पति-पत्नी समेत 4 की लाशें बरामद की गई,जिनमें उनके 2 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्राथमिक स्तर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। ये परिवार कहां का था, अभी तक इसकी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। 

मृतकों में पति (30 साल), उनकी पत्नी (25 साल) और 6 व 3 साल के दो बच्चे शामिल है।

जानकारी के मुताबिक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। दरवाजा खोलने पर चार शव बरामद किये गये। पुलिस मौके पर मौजूद है और घटना को लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। 
 










संबंधित समाचार