Crime in UP: एटा में कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम का अपहरण, चलते टेम्‍पो में रेप, दो दरिंदे गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के एटा में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां अपहरण के बाद एक चलते टेम्पो में बीएससी की छात्रा के साथ रेप किया गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में समाज को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कॉलेज जा रही बीएससी की एक छात्रा का पहले को सरेआम अपहरण किया गया और उसके बाद उससे चलते टेंपो में रेप की घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा के अपहरण से कुछ समय तक पुलिस समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। बाद में छात्रा को लहूलुहान स्थिति में बरामद कर लिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रेप के आरोप में दो दरिंदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हैरान करने वाली यह घटना थाना बागवाला के अंतर्गत बुधवार सुबह हुई। थाना बागवाला क्षेत्र में स्थित एक गांव की निवासी पीड़िता परसौन स्थित कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को छात्रा लेज जाने के लिये घर से ऑटो से निकली थी। कॉलेज से कुछ दूर पहले ही वह ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थी। उसके साथ कुछ सहेलियां भी मौजूद थी। बताया जाता है कि इसी बीच वहां एक ऑटो आया। दो आरोपियों ने आॉटो से उतरकर छात्रा को जबरन उसमें बैठा लिया। एक आरोपी ने चलते ऑटो में छात्रा के साथ रेप किया। जबकि उसका साथी ऑटो चलाता रहा।

जानकारी के मुताबिक छात्रा को जबरन ऑटो में बैठाने और ले जाने की जानकारी पीड़िता के साथ वाली सहेलियों द्वारा अपने टीचरों को दी गयी। मामले की तत्काल जानकारी पुलिस को भी दी गई। घटना से पुलिस समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसके बाद सभी ने उस टेम्‍पो का पीछा किया और करीब 5 किमी आगे जाकर टेम्‍पो वाले को पकड़ लिया गया। छात्र को लहूलुहान हालत में पाया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिये हॉस्‍प‍िटल भेजा गया। 

थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राजा निवासी हरनावली बागवाला ने उसके साछ चलते ऑटो दुष्कर्म किया और जबकि उसका साथी दिनेश निवासी हरनावली बागवाला ऑटो चला रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने ऑटो भी बरामद कर लिया है।










संबंधित समाचार