एटा: गर्भवती महिला को दबंगों ने मारी लात, गंभीर स्थित में पहुंची अस्पताल, डॉक्टर मिले नदारद

डीएन संवाददाता

नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम तमरौरा में एक आठ माह की गर्भवती महिला के पेट में दबंगों ने लात मार दी, जिससे महिला का हालत गंभीर हो गयी। महिला को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर..

अस्पताल में भर्ती महिला
अस्पताल में भर्ती महिला


एटा: जिले से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम तमरौरा में एक 8 माह की गर्भवती महिला के पेट में दबंगों ने लात मार दी, जिससे महिला का हालत गंभीर हो गयी। महिला को गंभीर अवस्था में अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर नदारद मिले। महिला को किसी तरह भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने अस्पताल में डाक्टरों की गैर मौजूदगी समेत इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

 

दबंगों के हमले रामवीर मजरूमी भी घायल हो गया। पीड़ित रामवीर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की घोर लापरवाही सामने आयी है। अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण महिला को खबर लिखे जाने तक रेफर नहीं किया गया था और ना ही भली-भांति महिला की जांच की गयी थी।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बात करने पर डॉक्टर लोगों को धमका देते है। इस घटना में पीड़ित रामवीर एवं उसकी बहन मीरा देवी भी घायल हो गयी।
 










संबंधित समाचार