बड़ी खबर: फरेंदा नगर पंचायत में EO और चेयरमैन के बीच विवाद गहराया, हड़ताल पर गए कर्मचारी, जानिये पूरा मामला

डीएन संवाददाता

फरेंदा नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के बिच का विवाद अब और गहरा होता जा रहा है, वेतन को लेकर कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर चले गए है। अब फरेंदा कस्बे का व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर



फरेंदा (महराजगंज); नगर पंचायत आनंदनगर में अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के बिच का विवाद और गहरा होता जा रहा है। जिसका खामियाजा कर्मचारियों और नगर के लोगो को भुगतना पड़ रहा है।

तीन महीनों से वेतन न मिलने पर गुरुवार को एक बार फिर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बीते दिनों नगर पंचायत आनन्द नगर में तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर नगर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 अप्रैल को एसडीएम फरेंदा के आश्वासन पर समाप्त हो गई थीं।

एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार के आश्वासन पर हड़ताल खत्म होने के बाद भी आज तक नगर पंचायत के कर्मचारियों को वेतन नही मिला, जिसको लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और नगर पंचायत के कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं।










संबंधित समाचार