Assam Assembly Poll Dates: असम में तीन चरणों में होंगे विधान सभा चुनाव, जानिये तिथियां और आयोग की अहम घोषणाएं

डीएन ब्यूरो

भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

असम में कुल 126 सीटों पर होने हैं चुनाव
असम में कुल 126 सीटों पर होने हैं चुनाव


नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज असम समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी है। असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव लेकर भारतीय चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जा रही है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही इन सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव 6 अप्रैल को होंगे और मतदान के परिणाम 2 मई का आएंगे।

यह भी पढें: Assembly Election Dates 2021: इन तारीखों में होगा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधान सभा चुनाव का मतदान

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है। वर्तमान में यहां भाजपा की अगुआई में एनडीए की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं। 31 मई को कार्यकाल खत्म हो रहा।

चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारी कोरोना वॉरियर्स हैं। कोरोना को देखते हुए सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का पालन जरुरी होगा। घर-घर संपर्क के लिए भी नियम होंगे। चुनाव प्रचार के लिए केवल 5 लोगों को एक साथ जाने की अनुमति होगी। नामांकन की प्रक्रिया और सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन भी जमा कराई जा सकती है। रैली के लिए मैदान तय होंगे। सुरक्षा बल एडवांस ही भेजे जा रहे हैं।

824 विधानसभा क्षेत्र, 18.68 करोड़ मतदाता, 2.7 लाख बूथ

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमने विधान सभा चुनाव वाले सभी राज्यों का अनेक बार दौरा किया। सीईसी ने कहा कि 24 मई को तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 31 मई को असम की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। इन पांच राज्यों की कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में 18.68 करोड़ मतदाता 2.7 लाख बूथ पर मतदान करेंगे। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में कोरोना के कारण मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। चुनाव ग्राउंंड फ्लोर पर होंगे। 

चुनाव आयोग के लिए लिटमस टेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमारे लिए मतदाताओं को सुरक्षित, मजबूत और जागरूक रखना सबसे बड़ा काम है। हमने कोरोना दौर में राज्यसभा की 18 सीटों के लिए चुनाव की शुरुआत की। इसके बाद बिहार चुनाव कराया। यह वास्तव में चुनाव आयोग के लिए लिटमस टेस्ट साबित हुआ।

कोविड-19 में चुनावी ड्यूटी

अब ये पांच विधान सभा चुनाव ज्यादा चुनौती भरे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी तो कोविड संक्रमण की चपेट में आए। ठीक हुए और फिर चुनावी ड्यूटी निभाई। हमने ऐसे कई कोरोना वीरों को राष्ट्रपति से पुरस्कार दिलाया। उनका सम्मान किया। 

सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड योद्धाओं, चिकित्सकों, पैरामेडिक्स, नर्सों, वैज्ञानिकों और हमारे सभी अधिकारी जो चुनावी ड्यूटी में अग्रिम पंक्ति में तैनात थे, हम उन्हें धन्यवाद कहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक सुनिश्चित कराने में इनका अहम योगदान रहा।

कोरोना गाइडलाइंस का होगा पालन

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2021 ने वैश्विक समुदाय की एकजुटता और समझ में लचीलापन बनाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना माहमारी को ध्यान में रखते हुए ये चुनाव होंगे। कोरोना योद्धाओं को सलाम। मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन होगा।

देश के जिन पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल,असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल है। इन सभी राज्यों में अप्रैल-मई के बीच चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाना जरूरी है।  

असम के पिछले चुनाव में भाजपा 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। 60 में उसे जीत मिली थी। असम गण परिषद 30 में से 14 में जीत दर्ज की थी। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 13 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस 122 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और महज 26 सीटों पर सिमट गई थी। 
 










संबंधित समाचार