सहारनपुर में डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी

डीएन संवाददाता

सहारनपुर में मंगलवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया। जिससे वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

सहारनपुर में  डबल मर्डर
सहारनपुर में डबल मर्डर


सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में हिंसा कम होने का नाम ही नही ले रहा है। वहां हर दिन कोई न कोई ऐसी घटनाएं हो ही जाती है जिससे वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है। एक बार फिर वहां से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जानिए क्या है पूरा मामला..

यह घटना बड़गांव इलाके के लुकाधड़ी गांव की हैं। लुकाधड़ी गांव में एक ही परिवार के दो लोगों में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। जहां मंगलवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोली से फायरिंग कर दी। जिसमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। लुकादड़ी गांव के रहने वाले फौजी लोकेश जैसलमेर में तैनात है। वह इन दिनों छुट्टियों पर आया हुए थे।

मामले की छानबीन करती पुलिस

लोकेश मंगलवार सुबह अपने रिश्तेदार दुष्यंत के साथ बाइक से प्रॉपर्टी के सिलसिले में रुड़की जा रहा था। उनके पीछे-पीछे रिश्तेदार महावीर व सुनील मंदिर जाने को निकले थे। चारों जैसे ही गांव से करीब एक किलोमीटर आगे निकले तभी चार बाइक पर सवार आठ युवकों ने उन्हें घेर लिया। और फायरिंग करनी शूरू कर दी। जिससे गोली लगने से सुनील और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुष्यंत और लोकेश घायल हो गए।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा समेत थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे जमीनी रंजिश सामने आ रही है। चार साल पहले हमलावर पक्ष के भी दो लोगों की हत्या हो चुकी है।










संबंधित समाचार