ED मुख्यालय से LIVE:जानिये इस समय क्या है तस्वीर, सोनिया गांधी से कब तक चलेगी पूछताछ, क्या ईडी को मिली जांच में कुछ ठोस सफलता?

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ हो रही है। देखिये ईडी मुख्यालय से डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग



नई दिल्ली:  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज नैशनल हेरल्ड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुईं। सोनिया गांधी के साथ पार्टी महासचिव और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ईडी ऑफिस पहुंची हैं। सोनिया गांधी से पूछताछ के बीच ईडी मुख्यालय से जानिये डाइनामाइट न्यूज़ टीम की यह स्पेशल रिपोर्ट 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा देश भर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा कई कांग्रेसी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सोनिया से पूछताछ के मद्देनजर ईडी मुख्यालय के आसपास पुलिस का सख्त पहरा है और जगह-जगह बैरिकेटिंग की गई है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करीब 12 बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं। सोनिया गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी ईडी ऑफिस आई हैं। ईडी नेशनल हेरल्ड मामले में कथित रूप से वित्तीय अनियमितता के मामले में सोनिया गांधी से सवाल कर रही है। 

इस केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कंपनी से जुड़े कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया है। इस मौके पर सोनिया के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए उनकी पार्टी देश भर में प्रदर्शन कर रही है।










संबंधित समाचार